खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

0
2320

बक्सर खबर। सड़क दुर्घटना में घायल युवक विकास कुमार (19) की मौत सोमवार की सुबह उपचार के दौरान हो गई। कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नोनियापुर गांव का यह युवक रविवार की रात भोजपुर जिला के शिवपुरी गांव से वापस लौट रहा था। सूचना के अनुसार कोरानसराय – ब्रम्हपुर मार्ग पर एकरासी पुल के समीप रविवार की रात उसकी बाइक असंतुलित होकर खंभे से जा टकराई। घायल विकास को उपचार के लिए रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।

सूत्रों ने बताया विकास किसी काम से भोजपुर जिला के शिवपुरी -पूनई गांव गया था। रविवार की शाम वह बाइक से अपने गांव नोनियापुर लौट रहा था। रात लगभग 9:00 बजे यह सूचना मिली वह दुर्घटना का शिकार हो गया है। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया साथ ही परिजनों को इसकी सूचना दी। घरवाले पहुंचे तो जरुर लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here