दुर्गा पूजा के उत्साह व रंग-बिरंगी रौशनी से डूबा शहर

0
376

बक्सर खबर। शहर दुर्गा पूजा के उत्साह और रौशनी में नहा रहा है। शहर की मुख्य सड़के हो यां छोटी गलियां। चारो तरफ उत्साह का माहौल है। इस बार शहर में अधिकांश जगह पंडाल नहीं बने हैं। खुले में प्रतिमाओं को रखा गया है। शहर के पीपी रोड में नेहरु कला निकतेतन व कुंवर कला निकेतन ने भव्य मूर्तियां की स्थापना की है।

लेकिन यहां पंडाल नहीं बने हैं। इसी तरह शहर के ज्योति चौक पर भी पंडाल का निर्माण नहीं हुआ है। शहर के मेनरोड में भी खुले पंडाल बने हैं। इस नई परंपरा से लागत खर्च में कमी आई है और साथ ही दर्शनार्थियों को भी लाभ है। आप देख सकते हैं पूजा का नजारा।

पीपी रोड में ताड़का नाला के पास की प्रतिमा (कुंवर कला निकेतन)
पीपी रोड में पुराना चर्च मैदान के पास की प्रतिमा (नेहरु कला निकेतन)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here