‌‌‌ठनका गिरने से एक की मौत

0
1102

बक्सर खबर। ठनका गिरने से आज सोमवार की शाम एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना के अनुसार घटना बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर भलुहां गांव के समीप शाम छह बजे के लगभग हुई। बभनी गांव के रहने वाले बासुदेव भलुहां से ही अपने गांव के निकले थे। तभी अचानक हल्की बारिश शुरू हुई। और तेज ध्वनी के साथ आकाशीय बिजली गिरी।

जिसकी चपेट में बासुदेव आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके साथ राजमिस्त्री का काम करने वाले उनके ही गांव के अशोक भी थी। उन दोनों के बीच थोड़ी दूरी थी। जिसके कारण दूसरे व्यक्ति बच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here