डुमरांव गोलीकांड का खुलासा, शूटर गिरफ्तार

0
5941

बक्सर खबर। डुमरांव गोलीकांड का खुलासा हो गया है। पाठकों को याद होगा नगर परिषद के सामने स्थित दो दुकानों पर तीन अपराधियों ने गोली चलाई थी। घटना 30 दिसम्बर को जयराम कटरा में हुई थी। इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधी का नाम हिमांशु उपाध्याय उर्फ दीपक उपाध्याय उर्फ नगिनियां है। उसे बुधवार को कोरानसराय से पुलिस ने दबोचा। इसकी जानकारी डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने आज गुरुवार को दी। नगिनियां शहर के शिवपुरी इलाके का रहने वाला है।

बुधवार को वह कोरानसराय में मोबाइल दुकानदार मंटू से रंगदारी वसूलने पहुंचा था। पुलिस ने बताया दुकानदार से 40 हजार रुपये मांगे गए थे। उसने मना किया तो दहशत फैलाने के लिए यह अपराधी वहां पहुंचा। उसने अपनी पिस्तौल से एक गोली चलाई। लेकिन, पुलिस को इसकी सूचना मिल गई थी। उसे मौके पर घेर लिया गया। उसके पास से अमेरिका में निर्मित नाइन एमएम की पिस्तौल बरामद हुई है। पूछताछ में पता चला कि वह डुमरांव इलाके के कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा के लिए काम करता है। उसी के कहने पर अन्य दो साथियों के साथ मिलकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। यह गिरोह फिलहाल शराब के धंधे में शामिल हो चुका है। उसे आज जेल भेज दिया गया। प्रेस वार्ता के दौरान डुमरांव के इंस्पेक्टर अविनाश कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here