डुमरांव के आठ घाट खतरनाक घोषित

0
667

बक्सर खबर। डुमरांव अनुमंडल प्रशासन ने आठ घाटों को खतरनाक घोषित किया है। ऐसा नहीं है कि यहां लोगों को जाने से मना किया गया है। लेकिन, चिह्नि स्थल से आगे जाने की सख्त मनाही है। ऐसा नहीं करने पर कभी भी अप्रिय हादसा हो सकता है। इन घाटों का सोमवार को एसडीओ हरेन्द्र कुमार राम एवं डीएसपी केके सिंह ने दौरा किया।

जिन घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है उनमें डुमरांव नगर का छठिया पोखरा व सरयू घाट, सिमरी के नगपुरा, केशोपुर, बीस के घाट को चिह्नित किया गया है। यह सभी गंगा घाट हैं। इसके अलावा नैनीजोर के बिहार घाट एवं ब्रह्मपुर के शिवमंदिर तालाब को खतरनाक की श्रेणी में रखा गया है। प्रशासन ने यहां अपनी तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है। लेकिन लोगों से आग्रह किया गया है वे सावधानी बरतें। यह सबके लिए जरुरी है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here