डुमरांव की धरती पर होगा मुख्यमंत्री का विराट स्वागत : विधायक

0
593

बक्सर खबर: विकास समीक्षा यात्रा के तहत 12 जनवरी को डुमरांव पहुंच रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जदयू कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे। हरियाणा फार्म से नंदन तक स्वागत की तैयारी की गई है। स्वागत में भोजपुर संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। उक्त बातें स्थानीय विधायक ददन यादव उर्फ ददन पहलवान ने  कही। अवसर था जदयू कार्यकर्ताओं के बैठक सह प्रिति भोज का। विधायक ने कहा कि 12 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरियाणा फार्म तथा नंदन में आएंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि मुख्यमंत्री का स्वागत भव्य करना है तथा स्वागत में भोजपुरी संस्कृति की झलक भी दिखे ऐसा प्रयास करना है। विधायक ने जदयू कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री के सपने को साकार करने के लिए विधानसभा क्षेत्र को दहेजमुक्त बनाने तथा बाल विवाह का संपूर्ण उन्मूलन के लिए कार्यकर्ता अभी से ही लग जाए। इसके साथ ही विधायक ने कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेवारियों से अवगत कराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान स्वागत में किसी तरह की कमी न रह जाए इसका खास ख्याल रखना है। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनिल केशरी व संचालन प्रखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा ने किया। मौके वर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के प्रतिनिधि डा. सुभाष चंदे्रशेखर के साथ ही सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष व जिला जदयू के पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here