ब्रह्मपुर तालाब में डूबने से श्रद्धालु की मौत

0
1612

बक्सर खबर। ब्रह्मपुर तालाब में डूबने से श्रद्धालु की मौत हो गई। अप्रिय घटना शनिवार की सुबह आठ बजे के लगभग हुई। शिव मंदिर के तालाब में श्रद्धालु स्नान करने गया था। उसी दौरान यह अनहोनी हुई। खबर लिखे जाने तक शव का पता नहीं चला है। बचाव कार्य में लगे लोग शव की तलाश कर रहे हैं। ब्रह्मपुर के थानाध्यक्ष ने बताया शव मिलने के बाद मृतक की पहचान होगी। शिवरात्रि का त्योहार होने के कारण ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से भीड़ है। जिसके कारण तालाब में स्नान करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here