डीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विमलेश यादव

0
968

बक्सर खबर। धर्म निरपेक्ष सेवक संघ अर्थात डीएसएस के नए अध्यक्ष का चुनाव हो गया है। यह जिम्मेवारी अपने ही जिले के रहने वाले युवा नेता विमलेश यादव को मिली है। राजद नेता सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने उन्हें डीएसएस का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित किया है। यह जानकारी राजद नेता बच्चा यादव ने मीडिया को दी।

उन्होंने बताया डीएसएस के राष्ट्रीय संरक्षक तेज प्रताप हैं। उन्होंने ने ही यह जिम्मेवारी सौंपी है। इससे पहले भी विमलेश डीएसएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। उनके मनोनयन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है। क्योंकि अब यह संगठन जिलो में और भी सशक्त रुप से कार्य करेगा। इस पर भरत सिंह यादव, शेषनाथ सिंह यादव, बबलु यादव, तुषार विजेता, मनु यादव, रवि यादव, सुनील यादव, पंकज यादव, लालदेव यादव आदि ने खुशी जाहिर करते हुए युवा नेता तेजप्रताप को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here