डीएसपी ने हड़प ली गाड़ी, रंगदारी का हुआ मुकदमा

0
2398

बक्सर खबर : डुमरांव डीएसपी कमलापती सिंह के विरुद्ध न्यायालय में परिवाद दाखिल हुआ है। डुमरांव निवासी दुर्गादत्त चौबे उर्फ टुन्ना चौबे की दो-दो गाडिय़ां उन्होंने हड़प ली है। इस खेल में उनका साथ नया भोजपुर के उमेश सिंह ने दिया है। इन दोनों लोगों के खिलाफ दुर्गादत्त चौबे ने परिवाद दायर किया है। जिसमें कहा गया है, डीएसपी कमलापति सिंह डुमरांव के डीएसपी हैं। वे अपने पद और अधिकार का प्रयोग कर मुझे एवं मेरे परिवार के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इस वजह से मेरा पूरा परिवार भय में जी रहा है। हाल ही मैंने एक गाड़ी किश्त पर खरीदी है। हुंडई की क्रेटा गाड़ी कार जो डीएसपी साहब के आवास पर खड़ी है। वे चाहते हैं कि उस कार को मैं उनके नाम कर दूं। ऐसा नहीं करने पर मुझे झूठे मुकदमें में फंसाया दिया गया है। उन्होंने डीएसपी कमलापति सिंह व पुराना भोजपुर के उमेश सिंह को अभियुक्त बनाया है।

संयोग की बात है। इससे पहले डीएसपी और टुन्ना चौबे के बीच अच्छे संबंध थे। क्योंकि चौबे पुरोहित का कार्य करते हैं। लंबे समय से वे डीएसपी के यहां पूजा-पाठ करते थे। यह नजदीकी अब अदावत में बदल गई है। पूछने पर डीएसपी कमलापति सिंह ने कहा। पंडित जी मेरे यहां पूजा पाठ करते थे। लेकिन इस बीच जमीन खरीदने के नाम पर उनके खिलाफ धोखा-धड़ी का एक मामला उमेश सिंह ने दर्ज कराया। उस मामले में पूछताछ हुई तब से वे परिवार समेत फरार हैं। वे मेरे यहां आते-जाते थे। इस लिए उनकी गाड़ी हमारे यहां खड़ी रहती थी। उससे हमारा कोई वास्ता नहीं है। चौबे के अनुसार उनकी एक और स्कार्पियो गाड़ी जो रिश्तेदार के यहां खड़ी थी। उसे भी डीएसपी ने अपने यहां मंगवा लिया है। यह बातें साबित करती हैं। पूरी घटना के पीछे मामला कुछ और है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here