नशा मुक्ति का अभियान चलाने वाले अमित शराब के नशे में गिरफ्तार

0
2614

बक्सर खबर। नशा मुक्ति का अभियान चलाने वाले सोशल एक्टीविस्ट अमित राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शुक्रवार की रात दबोच लिया गया। सूचना के अनुसार उन्होंने नशे की हालत में जिला पुलिस के बड़े अधिकारी को फोन किया। उनकी बातों से स्पष्ट हो गया कि वे नशे की हालत में है। पुलिस पहुंची और उन्हें गिरफ्ता कर अस्पताल ले गई। जहां मेडीकल जांच में यह पूष्ट हो गया कि उन्होंने शराब पी रखी है।

फिर क्या था, रात भर लाकप में। शनिवार की सुबह उनको जेल भेज दिया गया। अमित औद्योगिक थाना के उपरपुर गांव के रहने वाले हैं। वे पिछले कुछ दिनों से नशा मुक्ति और शराब पीने वालों के खिलाफ जागरुकता अभियान चला रहे थे। उनकी नजदीकी राज्य पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी से है। यह सबकुछ जानने के कारण पुलिस पहले तो उनसे बचती रही। लेकिन, जब बात ज्यादा फैली तो उन्हें जेल भेजना पड़ा। फिलहाल इस मामले में अमित का पक्ष ज्ञात नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here