‌‌‌डूबने से मजदूर की मौत, अगले दिन मिला शव

0
727

बक्सर खबर। खेत में काम करने गया मजदूर गड्ढ़े में डूब गया। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वाले उसे तलाशने लगा। लेकिन चन्द्रमोहन राम (30) पुत्र वकील राम का कहीं पता नहीं चला। आज गुरुवार की सुबह उसका शव गांव से दूर बभनी गांव के छलका के पास पानी के बाहर दिखा। लोग उसे तुरंत पहचान गए। यह तो चन्द्रमोहन है। तुरंत उसके परिवार वालों को सूचना दी गई। सूत्रों ने बताया राजपुर थाना क्षेत्र के कुसुरुपा गांव का यह युवक खेत में काम करने गया था।

पास में ही जेसीबी से गड्ढ़ा खोदा गया था। वह उसी में डूब गया। पास में काम कर रहे पिता की नजर भी उसपर नहीं पड़ी। उन्होंने समझा कोई काम आ गया होगा। इस लिए घर चला गया। जब दोपहर बाद वे घर पहुंचे तो बेटे के बारे में पूछा। तब पता चला कि वह घर नहीं लौटा है। देर शाम तक उसकी तलाश हुई। पर किसी का ध्यान खेत की तरफ नहीं गया। आज गुरुवार की सुबह उसका शव मिला तो परिवार में रोना-पीटना पहुंच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here