रामरेखाघाट पर डूबने से युवक की मौत

0
1450

बक्सर खबर। जिउतिया (जीवित पुत्रिका व्रत) की मनौती पूरा करने निरंजन कुमार (21) अपने परिवार के साथ मंगलवार को बक्सर आए थे। रामरेखाघाट पर उन्होंने गंगा स्नान किया। वे लोग सासाराम जिला के थाना राजपुर, ग्राम भरुना करुप से यहां आए थे। सुबह तीन-चार बजे लौटने की योजना थी। रात डेढ़ बजे ही दोबारा स्नान की योजना बनी। निरंजन फिर नहाने गंगा में उतरे। लेकिन, बाहर नहीं निकले।

पहले से ही घाट पर बहुत भीड़ थी। मदद के लिए लोग चिल्लाने लगे। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुबह छह बजे प्रशासन का दल पहुंचा। साढ़े छह बजे के बाद शव पानी से निकाला जा सका। सूत्रों ने बताया युवक की शादी दुर्गा पूजा बाद होनी थी। बक्सर जिला के सरेंजा में रिश्ता तय हुआ था। लेकिन, शादी से पहले ही अनहोनी हो गई। वह रोहतास निवासी संजय कुमार व सोनामती देवी का पुत्र था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here