डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, नैनीजोर की घटना

0
2164

बक्सर खबर। बडकी नैनीजोर के बलुई घाट पर नहाने के दौरान डूब जाने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा आज सोमवार सुबह हुआ। लक्ष्मण यादव का 8 वर्षीय पुत्र भुटेली यादव एवं विनोद यादव का 10 वर्षीय पुत्र पंकज यादव अकेले ही नहाने निकल गए थे। इसकी भनक जब गांव वालों को लगी तो गंगा नदी के तरफ भागे। गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों का शव पानी से बाहर निकाल लिया।

सूचना मिलते ही आसपास के लोग और नैनीजोर थाने की पुलिस भी वहां पहुंची। लेकिन लोगों के पास सिर्फ अफसोस व्यक्त करने के लिए शब्द शेष बचे थे। नियति अपना खेल दिखा चुकी थी। ग्रामीण सूत्रों ने बताया दोनों बच्चे अकेले ही सुबह 8:00 बजे के लगभग घर से नहाने निकले थे। लेकिन परिवार के किसी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं थी। जब हादसा हो गया तब लोगों ने जाना। इस वजह से उन्हें समय रहते बचाया नहीं जा सकता।i

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here