कुत्तों ने खोज निकाली दफन की गई लाश, पहचान में जुटी पुलिस

0
1565

बक्सर खबर। राजपुर थाना क्षेत्र में आज रविवार को जमीन के नीचे दफन की गई महिला की लाश बरामद हुई। यह कारनामा अवारा कुत्तों ने कर दिखाया। थाना के कुसुरुपा गांव से पूर्व दिशा में बधार में शव देखा गया। लोगों ने दोपहर बारह बजे एक गड्ढ़े के अंदर हाथ देखा। उस गड्ढ़े को कुत्तों खोदा था। देखने वालों ने हाथ में चूड़ी देख अनुमान लगाया कि यह महिला की लाश होगी। फोन से पुलिस को सूचना दी गई। लोग इंतजार करते रहे। तीन बजे के लगभग जब कोचाढ़ी और पास के एक और गांव से दो चौकीदार पहुंचे। तब लोगों ने गड्ढ़े को खोदना शुरू किया। जिसके अंदर दफन की गई लाश बरामद हुई।

ऐसा प्रतीत हो रहा है। हत्या करने के बाद लाश को छिपाने के लिए ऐसा किया गया है। यह इलाका राजपुर थाना में आता है। ऐसा ग्रामीणों ने बताया। सूचना के अनुसार कुसुरुपा और भेलूपुर गांव के बीच निर्जन जगह पर खेत में शव को दफनाया गया था। जिससे लोगों को इसकी भनक नहीं लगे। लेकिन, धान की फसल कटने के बाद खेत खाली हैं। ऐसे में अवारा कुत्ते चूहों की तलाश में अक्सर ऐसा करते हैं। जिनकी वजह से यह राज खुलकर सामने आया है। सूत्रों के अनुसार अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

मौके पर जमा लोगों की भीड़

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here