‌‌‌केन्द्रीय जेल में डीएम-एसपी की संयुक्त छापामारी जारी

0
870

बक्सर खबर। केन्द्रीय जेल में आज रविवार को अचानक छापामारी की गई। जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह व पुलिस कप्तान उपेन्द्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक पदाधिकारियों और पुलिस बल की टीम फिलहाल जेल के अंदर तलाशी अभियान में जुटी है। अंदर क्या चल रहा है। इसकी जानकारी बाहर नहीं है।

लेकिन, राज्य मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। ऐसी जानकारी मिली है। डीएम के अलावा एसडीओ, डीएसपी व अन्य पदाधिकारी पूरे जेल की गहन तलाशी करा रहे हैं। सभी वार्डो एवं खाली पड़े पुराने भवनों की जांच भी रही है। अंदर क्या मिला। यह पदाधिकारियों के बाहर आने के बाद पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here