‌‌‌डीएम कसें मुखियों पर नकेल, वार्ड सदस्यों से मांग रहे हैं कमीशन

1
838

बक्सर खबर। यह बात किसी से छिपी नहीं है। पंचायत प्रतिनिधि भ्रष्टाचार के आकंड में डूबे हुए हैं। जिसको जहां मौको मिलता है। वह कमीशन लेता है। जो नहीं देता उसकी योजना को बाधित किया जाता है। इसके खिलाफ आज मंगलवार को डुमरांव में वार्ड महासंघ की बैठक हुई। जंगलिया बाबा मंदिर में जुटे वार्ड सदस्यों ने कहा कि यह बात किसी एक पंचायत की नहीं। लगभग हर जगह यही हाल है।

संघ के प्रवक्ता दिनेश तिवारी ने बताया कि नुआंव पंचायत के वार्ड संख्या छह के सदस्य विजय कुमार से 40 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है। नहीं देने पर योजना का कार्य बाधित कर दिया गया है। जिला संचालक रघुवंश पाठक ने कहा कि डीएम साहब स्वयं इस मामले की जांच करें। सच्चाई का पता चल जाएगा। अंत में वार्ड संघ के डुमरांव अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि यह समस्या एक जगह की नहीं है। नल-जल योजना के लिए प्रशासन वार्ड सदस्यों पर दबाव बना रहा है। वहीं मुखिया और पंचायत सेवक मिलकर फर्जी बैठके दिखा अपनी मन वाली कर रहे हैं। इस लिए प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए। बैठक के दौरान विरेन्द्र राम, शिवजी शर्मा, शशीभूषण प्रसाद, विरेन्द्र शर्मा, पिंटू कोहार, मोतीलाल महतो आदि उपस्थित रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here