‌‌‌जिले में जश्न का माहौल, 370 की समाप्ति पर बंटी मिठाई

0
296

बक्सर खबर। जम्मू-कश्मीर पूरे देश के लिए समस्या बना हुआ था। आज केन्द्र सरकार ने जो निर्णय लिया है। उससे वहां अमन बहाली का रास्ता साफ हो गया है। विशेष अधिकार के कारण वहां दशहतगर्दी फैलाने वाले मानवता के दुश्मन बने हुए थे। यह बात आज हर व्यक्ति की जबान पर था। शहर के प्रमुख व्यवसायी प्रदीप राय ने कहा सरकार का निर्णय राष्ट्रहित में है। इसका स्वागत होना चाहिए।

वहीं भाजपा युवा मोर्चा के नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी और गृहमंत्री अमित साह ने बहुत अच्छा काम किया हैं। उत्साह के इस माहौल पर जगह-जगह मिठाई बंटी। कहीं पटाखे चले। भाजपा नेता शिवजी खेमका ने कहा यह हमारी जीवन का सबसे खुशी का दिन है। देश के लोग आज खुश हैं। हमने अच्छा प्रधानमंत्री चुना है। उनके साथ युवाओं ने ठठेरी बाजार में मिठाई बांटी और पटाखे चला जश्न मनाया।
देश को मिली दूसरी आजादी : ओम भगत
बक्सर खबर। धारा 370 हटाए जाने के ऐतिहासिक फैसले के बाद डुमरांव में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ओम भगत ने कहा कि 15 अगस्त 47 को देश आजाद हुआ था। आज उसे दूसरी आजादी मिली है। यह सफर पूरा होने में 70 वर्ष लग गए। मोदी सरकार ने जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान का सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। जहां हुए शहीद मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। जम्मू कश्मीर के बचाने के लिए शहादत देने वाले सैनिकों के प्रति भी सच्ची श्रद्धांजलि है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 10000 छात्रों ने 11 सितंबर 1990 को श्रीनगर लाल चौक पर तिरंगा फहराने का प्रयास किया था। जिसे हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने पूरा कर दिखाया। डुमरांव में खुशी मनाने के दौरान देवन्ती देवी, नीधी श्रीवास्तव समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
अबीर-गुलाल लगा विद्यार्थी परिषद ने मनाया जश्न
बक्सर खबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज एमवी कालेज में जश्न मनाया। युवाओं ने कहा कि स्वतंत्रत भारत का यह सबसे बड़ा राजनीतिक कदम है। इसके लिए हम देश की सरकार को बधाई दे रहे हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर सह मंत्री अविनाश पांडेय ने किया। इस मौके पर भरत चौबे, विवेक सिंह, त्रिभुवन पांडेय जिला संयोजक, यशवंत सिन्हा, गजेन्द्र कुमार, समीर प्रताप सिंह, शुभम राय, अंकुश पांडेय, सूरज कुमार राजु, प्रभात वर्मा, राजा बाबू, भोलु सिंह, दुर्गेश उपाध्याय, गोविन्द उपाध्याय, विवेक तिवारी, रीत्तिक, कुंदन कुमार, रजनीश राय आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here