शिविर में हुई दिव्यांग बच्चों की जांच

0
67

बक्सर खबर। (16नवम्बर) : राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में दिव्यांगों की जांच के लिए शुक्रवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। बिहार शिक्षा परियोजना बक्सर द्वारा समावेशी शिक्षा अंतर्गत 3 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों का शैक्षणिक सामाग्री के आलावे सहायक उपकरण और सर्जरी हेतु जांच शिविर का आयोजन हुआ था। प्रखण्ड क्षेत्र से कुल 125 बच्चों की गहन जांच-पड़ताल की गई। इस जांच के दौरान सहायक उपकरण हेतु 22 ,सर्जरी के लिए 3 व श्रवण के लिए 2 बच्चों का चयन किया गया। इन सभी को नि:शुल्क उपकरण दिया जाएगा।

सर्जरी वाले बच्चों का उपचार पटना में होगा। परियोजना से आशुतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आलोक कुमार पाण्डेय, शेषनाथ चौधरी को ट्राई साइकिल, संजना कुमारी कन्या मध्य विद्यालय राजपुर को मानसिक दिव्यांग के लिए शैक्षणिक अधिगम (ईएमआर) किट एवं डब्लू कुमार राम को व्हील चेयर के अलावे अन्य चयनित दिव्यांग बच्चों को भी उपकरण व शैक्षणिक सामग्री दी जाएगी। इस शिविर में डॉ प्रमोद कुमार, राहुल गुप्ता ,राजदेव ठाकुर, प्रेम किशोर तिवारी ,दिलीप मिश्रा, विष्णु दयाल पाण्डेय, बीआरपी विनोद पांडेय और अशोक सिंह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here