दिलमणी देवी बनी महिला आयोग की अध्यक्ष

0
789

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर की पूर्व विधायक दिलमणी देवी को राज्य सरकार ने छठ का तोहफा दिया है। उन्हें बुधवार को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष मनोनित किया गया। इसकी सूचना उनके परिजनों द्वारा बक्सर खबर को दी गई। दिलमणी देवी भाजपा के पूर्व नेता व राज्यपाल रहे कैलाशपती मिश्रा की बहू हैं।

इसी लिए पिछली बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था। वह विधायक भी रहीं। लेकिन 2005 के चुनाव में उनका टिकट काट पूर्व एमएलसी विवेक ठाकुर को ब्रह्मपुर का प्रत्याशी बनाया गया। इसके बाद से दिलमणी देवी नाराज चल रही थी। सूत्रों के अनुसार उन्होंने भाजपा की सदस्यता भी छोड दी थी। लेकिन उनके संबंध अभी भी भाजपा से मधूर हैं। साथ ही जदयू में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने उनका मनोनयन इस पद के लिए किया है। दिलमणी देवी ने बक्सर खबर से बातचीत में कहा जल्द ही बक्सर आएंगी। यहां के लोगाें का वह धन्यवाद करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here