रालोसपा के प्रदेश महासचिव बनाए गए बक्सर के धीरज सिंह

0
316

बक्सर खबर। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने बक्सर के रहने वाले युवा समाजसेवी धीरज सिंह कुशवाहा को पार्टी का प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता मनोनित किया है। इस आशय का पत्र जारी करते हुए पार्टी के प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा ने कहा है। प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भूदेव चौधरी के निर्देश पर आपको पार्टी यह जिम्मेवारी सौंप रही है। आप युवा कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उम्मीद है आप दल के लिए बेहतर कार्य करेंगे।

जिले के धरहरा गांव निवासी धीरज सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया मैंने हाल ही में सक्रिय राजनीति शुरू की है। मेरा मानना है, जिस तरह की स्थिति बिहार में है। उसके खिलाफ अगर कोई मजबूत ढंग से आवाज उठा सकता है। तो वे उपेन्द्र कुशवाहा है। केन्द्र में मंत्री होने के बाद भी उन्होंने पद की परवाह नहीं की। प्रदेश की शिक्षा और विधि व्यवस्था के लिए लगातार आवाज उठाते रहे। इसी लिए मैं उनके साथ गया। मेरा पहला काम होगा। शाहाबाद क्षेत्र में समता पार्टी को मजबूती से खड़ा करना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here