धनसोई हत्या कांड में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

0
432
बक्सर खबर: धनसोई बाजार की आंगनबाड़ी सेविका के पति मुन्ना साह की रविवार को हुई निर्मम हत्या कर दी गई थी। सोमवार को हत्या की प्राथमिकी परिजनों के बयान के आधार पर दर्ज की गई। इस मामले में शक के आधार पर कई लोग पुलिस के रडार पर हैं। जिनमें कुछ रूपए के लेन देन करने वाले भी शामिल हैं। हालांकि पुलिस अभी खुलकर कुछ नहीं बोल रही है। लेकिन बताया जा रहा है कि वारदात में शामिल आरोपियों के संबंध में पुख्ता जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। सूत्रों की मानें तो आंगनबाड़ी सेविका देवन्ती देवी के पति की हत्या के कुछ ही घंटे बाद ही बाजार में चर्चाए सुनने को मिली। जिसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। कुछ पर पुलिस बराबर नजर बनाए हुए है।
जिस तरीके से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इससे माना जा रहा है कि किसी करीबी व्यक्ति ने इसकी मुखबिरी की है। इसका पता लगाने के लिए छानबीन जारी है। वही जानकार सूत्रों की मानें तो जिस दिन हत्या हुई है, उस दिन काफी घना कोहरा था। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण एवं व्यवसायी उस रास्ते मार्निंग वाक के लिए आते जाते रहते है। यह पूरी घटना लंबी रेकी का परिणाम है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here