बगीचे में मिला लापता व्यक्ति का शव

0
1323

बक्सर खबर। घर से लापता 52 वर्षीय अधेड़ का शव आज गुरुवार की सुबह गांव से दूर बगीचे में देखा गया। धनसोई के रहने वाले कृष्णा प्रसाद गुप्ता(55) बुधवार से ही गायब थे। परिजनों ने जब यह खबर सुनी तो भागे भागे बगीचे में पहुंचे। गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर हाई स्कूल के समीप एक बगीचा है। उसी में कृष्ण प्रसाद गुप्ता का शव पड़ा था।

शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे लेकिन एक जगह सर के पास खून के धब्बे दिखाई पड़ रहे थे। गले के पास काला धब्बा भी देखा गया। लोग इस बात को लेकर संदेह में थे यह हत्या है या आत्महत्या। ग्रामीणों के अनुसार गुप्ता पंचायत के पूर्व उप मुखिया रहे हैं। फिलहाल को ऑपरेटिव बैंक में अभिकर्ता का कार्य भी कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उनके परिवार में आपसी कलह की बात भी कही जा रही है। खबर लिखे जाने तक धनसोई  पुलिस शव का मुआयना करने घटनास्थल पर नहीं गयी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here