डीजीपी ने जिला पुलिस को दी दस दिन की मोहलत

0
1705

बक्सर खबर। राज्य के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय आज शुक्रवार की दोपहर बक्सर पहुंचे। अपने गृह जिले में उनके आगमन को लेकर काफी उत्साह था। सिंडिकेट गोलंबर के पास लोगों ने उन्हें रोका और शानदार स्वागत किया। वहां से डीजीपी सीधे जिला अतिगृह पहुंचे। वहां भी मिलने वालों की भारी भीड़ एकत्र थी। डीजीपी बनने की शुभकामना देने पहुंचे लोगों ने गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया। इस बीच कुछ फरियादी भी उनसे मिले।

आम जन की बातें सुनते डीजीपी

सबकुछ होने के बाद जब वे मीडिया से मुखातिब हुए तो उन्होंने कहा मुझे ज्ञात हुआ है। बक्सर की आबो हवा खराब हो रही है। पुलिस का यही काम है। कानून व्यवस्था को बनाए रखना। मैंने यहां के प्रशासन को चेतावनी दे दी है। सभी एसपी को कहा है। आपके पास दस दिनों का वक्त है। एक्सन होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई से कोई नहीं बचेगा। जिला अतिथि गृह में उनसे मिलने पहुंचे लोगों ने बताया शहर में शराब खुलेआम बिक रही है। हत्याएं हो रही हैं। इन बातों पर उन्होंने गहरा अफसोस जताया। जल्द से जल्द कानून व्यवस्था में सुधार की बात कही। आप भी सुन सकते हैं मीडिया को दिया गया उनका बयान। आप भी सुने डीजीपी ने क्या कहा:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here