देवी जागरण में बही भजनों की गंगा

0
356

बक्सर खबर। महर्षि विश्वामित्र सेवा समिति गजरहीं की ओर से नवमी की रात हरि कीर्तन एवं रात में देवी जागरण का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष कृष्णा नन्द मिश्र,सचिव जग नरायण सिंह ,कोषाध्यक्ष रविन्द्र मिश्र, पूर्णानंद मिश्र द्वारा पुष्प माला एवं अंग वस्त्र देकर कलाकारों और अतिथियों का सम्मानित किया गया। कलाकारों ने रात भर भजनों की सरिता प्रवाहित की। श्रद्धालु पूरी रात इन भजनों पर भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे।

विशिष्ट अतीथि बबन उपाध्याय, पू्र्व जिला अध्यक्ष भाजपा, श्रीधर पाण्डेय ब्राहम्ण सभा रोहतास द्वारा मां काली के पूजनोपरांत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। माता रानीे के  खूब जयकारे लगे। इस मौके पर श्री उपाध्याय और श्री पांडेय ने कहा कि हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम राम से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस प्रकार राम ने अपने जीवन काल में मर्यादा की रक्षा की, उसी तरह हम सभी को अपने जीवन में मर्यादा का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में राम से मर्यादित चरित्र कोई दूसरा नहीं। उनके जन्मदिवस पर हम सभी को उनके द्वारा स्थापित मर्यादा की रक्षा का प्रण लेना चाहिए। कार्यक्रम में धनंजय त्रिगुण,अरविन्द पा.सुधीर पा. धनंजय मिश्र,पैक्स अ.धर्मेन्दर कुशवाहा, सरपंच प्रतिनीधि शम्भू मिश्र, गायक कलाकार माला सागर, सैनी जी, आदर्श उपाध्याय, क्रांती, अंगद तिवारी बबलू सिंह मुखिया श्रीधर पांण्ये अनिल पा.मनोहरपुर, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय उपस्थित रहे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here