देव दिवाली पर राज्यपाल आएंगे बक्सर

0
614

बक्सर खबर : देव दिवाली महोत्सव इस बार शानदार तरीके से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी में आयोजन समिति लगातार जुटी है। इस महा उत्सव के विशेष अतिथि हैं राज्यपाल सत्यपाल मलिक। उनके आगमन की सूचना के अनुरुप आयोजन समिति तैयारियों में जुटी है। मुख्य समारोह रामरेखा घाट पर होगा। इस दौरान सवालाख दीप जलाने की योजना है। शहर वासियों से आयोजन समिति ने आग्रह किया है। सभी लोग मिलकर शहर के सभी गंगा घाटों पर दीप जलाए। जिससे वेदगर्भापुरी की ख्याति एक बार फिर बढ़े। यह उत्सव कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस‍ तिथि को बक्सर में गंगा स्नान का मेला भी लगता है।

पिछले वर्ष इस आयोजन में शहर वासियों ने बहुत ही शानदार तरीके से हिस्सा लिया था। जिसकी तस्वीरें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। आयोजन समिति के अनुसार मुख्य समारोह में राज्यपाल महोदय के अलावा केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, सीता राम विवाह आश्रम के महंत राजाराम शरण जी एवं बसांव पीठाधीश्वर अच्युत प्रपन्नाचार्य जी शामिल हैं। चार तारीख को मनाया जाने वाला यह उत्सव हर तरह से यादगार हो। इसकी तैयारी के पीछे पूर्व बीडीओ मनोज कुमार एवं शहर के कुछ समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here