नष्ट की गई अफीम की फसल, तैनात रहे पुलिस पदाधिकारी

0
557

बक्सर खबर। दियरा इलाके में लगाई गयी अफीम की फसल शुक्रवार को नष्ट कर दी गयी। प्रशासनिक देखरेख में ट्रैक्टर चलाकर उसे रौंदा गया। इसकी देखरेख का जिम्मा डुमरांव एसडीओ ने दंडाधिकारी को सौंपा था। कार्य में कोई बाधा न उत्पन्न हो। इस लिए डुमरांव एसडीओ केके सिंह भारी दल-बल के साथ वहां मौजूद रहे। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र का वीडियो बनाया। जिससे यह दर्शाया जा सके कि फसल नष्ट करने का कार्य सजगता से हुआ है।

पुराना वीडियो :- 

पाठकों को यहां हम याद दिला दें 2 मार्च को इसका खुलासा हुआ था। चक्की प्रखंड के भरियार ओपी अंतर्गत सोमाली गांव मौजा में अफीम की खेती हो रही है। सबसे पहले डीएसपी पहुंचे। उनकी निशानदेही पर स्वयं पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा पहुंचे। सीओ को बुलाया गया। अनुमान लगाया गया कि लगभग 22 से 23 एकड़ भू भाग में फसल लगाई है। उसे नष्ट करने के लिए प्रशासनिक अनुमति मांगी गयी थी। उसी आलोक में शुक्रवार को दोपहर बाद सफल नष्ट की गयी।

नया वीडियो :-

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here