स्कूली छात्रों संग डीएम ने किया मतदाताओं को जागरुक

0
136

बक्सर खबर। लोकतंत्र के महापर्व में सभी को हिस्सेदारी करनी चाहिए। जो मतदाता है, वे अवश्य मतदान करें। यह हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य है। यह बातें आज स्कूली छात्र-छात्राओं ने कहीं। मतदाता जागरूकता के लिए आज गुरुवार को किला मैदान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राघवेन्द्र सिंह शामिल हुए। शिक्षा विभाग की पहल पर अनुमंडल के सभी हाई स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। छात्राओं ने इतनी बेहतर रंगोली बनाई थी कि डीएम ने उनकी खूब प्रशंसा की।

उन्होंने कहा आप अगर मतदाता नहीं बने हैं तो अपने अभिभावक एवं आस-पड़ोस के लोगों को जागरुक करें। कार्यक्रम के दौरान बीबी हाई स्कूल, नेहरू स्मारक, गर्ल हाई स्कूल, चौसा बालिका विद्यालय, मध्य विद्यालय, कृतपुरा उत्तक्रमीत उच्च विद्यालय, मध्यम विद्यालय, पुलियां हाई स्कूल, जलीलपुर, डेहरी, आदर्श स्कूल नया बाजार आदि हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सेदारी की। जिलाधिकारी ने सभी को पुरस्कृत करने की बात कही। इस दौरान डीडीसी अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जन संपर्क पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here