लोकतांत्रिक जनता दल ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

0
405

बक्सर खबर। लोकतांत्रिक जनता दल के सदस्यों ने शनिवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। पार्टी द्वारा ज्ञापन सौंप कर संविधान की रक्षा के लिए राष्ट्रपति को संदेश भेजने की बात कही गई। पार्टी जिलाध्यक्ष रामाशिष सिंह व डा. मनोज यादव ने कहा कि आज संविधान की प्रतियां जलाई जा रही है। इसके लिए केन्द्र की भाजपा सरकार है। एसटी एससी एक्ट में संशोधन के बाद आजाद सेना ने दिल्ली में प्रदर्शन किया।

इतना ही नहीं संविधान की प्रतियां जलाई। इन लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन के बाद दल के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें शोभनाथ अनोखा, बिहारी यादव, किशोरी राम, श्रीनिवास पासवान, दिनेश पासवान, मदन प्रजापति, रामपाल, रामाधार यादव, हीरालाल राम, ओमप्रकाश यादव आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here