जनतांत्रिक पार्टी का छात्र जिलाध्यक्ष बाइक चोरी में गिरफ्तार

0
1724

बक्सर खबर। डुमरांव पुलिस ने एक दिन पहले बाइक चोरी करने वाले गिरोह के जीन आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वे सभी युवा हैं। उनमें एक युवक ऐसा भी है। जो राजनीतिक पहुंच भी रखता है। मुलायम यदुवंशी उर्फ मंटू सामाजिक रुप से काफी सक्रिय है। वह जनतांत्रिक विकास पार्टी के छात्र संगठन का जिलाध्यक्ष भी है। 18 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने उसे यह जिम्मेवारी सौंपी थी। उसके बाद से ही वह उनके प्रचार अभियान में जुटा था। इस बीच डुमरांव में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में जुटी पुलिस के हाथ वह चढ़ गया।

वह कोरानसराय थाना के नावाडीह गांव निवासी श्रीमननारायण यादव का पुत्र है। जब दियरा और यूपी के कुछ अपराधियों ने उसका नाम बताया। पुलिस ने उसे दबोचा और शनिवार को ही जले भेज दिया। इस बीच आज रविवार को जब उसकी खबर मीडिया में आई तो लोग यह कहते सुने गए। अरे मुलयमा तो जनतांत्रिक पार्टी का जिलाध्यक्ष है। इ कहां फंस गया। अब सच क्या है, यह तो पुलिस जाने। लेकिन, इस खबर की चर्चा राजनीतिक गलियारे में खुब हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here