ई रिक्शा पर लगी नो इंट्री हटाने की मांग

0
501

बक्सर खबर। युवा शक्ति सेवा संस्थान के संयोजक रामजी सिंह व उनके सहयोगियों ने प्रशासन से शहर में लगी नो इंट्री हटाने की मांग की है। उनका तर्क है कि यात्रियों को बहुत परेशानी हो रही है। गर्मी का मौसम है। लोग स्टेशन से रिक्शा और आटो पकड़ कर आते हैं। माडल थाना के पास से उतरकर उन्हें शहर में पैदल ही जाना होता है। इस हालत में कम से कम ई रिक्शा को शहर में प्रवेश की अनुमति मिलनी चाहिए।

उनका तर्क है अगर परेशानी हो तो मेन रोड से प्रवेश और पीपी रोड से इनकी वापसी हो। ऐसा करने से लोगों को सुविधा होगी। इतना ही नहीं जून के महीने में सभी निजी स्कूलों की छुट्टी है। बसें नहीं चल रही हैं। ऐसे में नो इंट्री हटाना बहुत मुश्किल नहीं है। इसके लिए आज रामजी सिंह के साथ माइकल पांडेय, सराफत हुसैन, श्याम जी वर्मा और मोहन गुप्ता आदि सदर एसडीओ केके उपाध्याय से मिलने पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here