‌‌‌दर्दनाक हादसे में दो की मौत, एक गंभीर, ईटाढ़ी इलाके की घटना

0
825

बक्सर खबर। बाइक से तीन व्यक्ति रविवार की शाम धनसोई लौट रहे थे। उनकी गाड़ी रफ्तार में थी। ट़ैक्टर से जा टकराई। मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना शाम में जलवासी मोड के समीप हुई। जहां पास में ही पेट्रोल पंप स्थित है। तत्काल उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। यहां अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि एंबुलेंस चालक जिन तीन लोगों को लेकर आया था। उसमें से दो की मौत हो चुकी है।

तीसर व्यक्ति जो घायल है। वह अपना नाम ओशियर राम, ग्राम गंगापुर, थाना धनसोई बता रहा है।  इस बाबत पुलिस से दोबारा पूछने पर बताया उनके पास फोन मिला है। जिससे उनके परिजनों को सूचना दी गई है। वहीं सूत्रों ने बताया मृतक गोरख राम धनसोई थाना के गंगापुर एवं बिरेन्द्र राम चौबेपुर, थाना राजपुर का निवासी है। यह सभी बक्सर में शवदाह में शामिल होने आए थे। देर शाम लौटते वक्त दुर्घटना हो गई। हालाकि पुलिस द्वारा इन नामों की पुष्टि नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here