दो पक्षों के विवाद में झगड़ा सुलझा रहे युवक की मौत

0
1603

-उपचार के दौरान तोड़ा दम, दो लोग गिरफ्तार
बक्सर खबर। इसे अनहोनी ही कहेंगे। आंख के सामने दो लोग झगड़ा कर रहे थे। अपने दरवाजे पर लाठी डंडा चलता देख राजेश राम (22) उनका विवाद सुलझाने के लिए आगे बढ़ा। लेकिन, उनकी लाठियां उसी के उपर गिरने लगी। वह घायल हो गया। उपचार के लिए पहले सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से वाराणसी रेफर किया गया। लेकिन, आज बुधवार को घायल की मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नावा गांव की है।

यह विवाद सोमवार को हुआ था। पुलिस को उसी समय सूचना दी गई थी। जिसमें कहा गया था, गांव के ही भोला राम व लालमुनी राम नाली विवाद को लेकर आपस में भीड़ गए थे। पुलिस ने उसे हल्के में लिया। लेकिन, जब घायल की मौत हो गई। तो दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछने पर मुफस्सिल पुलिस ने मीडिया को बताया इस मामले में हंसराज राम व रामराज राम को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here