सड़क दुर्घटना में मौत, लोगों ने थाने को घेरा, स्थिति विस्फोटक

0
1390

बक्सर खबर। आज मंगलवार की सुबह बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर भलुहां गांव के समीप दुर्घटना हो गयी। ट्रक की चपेट में आने से भूसा लेकर जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को बक्सर भेजा। लेकिन, दूसरी तरफ स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग राजपुर पहुंचे और थाने को घेर लिया। सूचना के अनुसार मृतक जदपुरा गांव का रहने वाला था। उस गांव के अलावा आस-पास के कुछ और गांवों के लोग जमा हो गए हैं।

वहां की स्थिति काफी विस्फोटक है। ऐसा लग रहा है मानों लोग थाने में उपद्रव मचाने को आतुर हैं। मौके पर मौजूद पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। स्थिति काफी तनाव पूर्ण है। सूत्रों ने बताया दुर्घटना सुबह छह बजे के लगभग हुई। मृतक राजभर परिवार से थे। आक्रोशित लोगों का मानना है कि ऐसी दुर्घटनाएं पुलिस की लापरवाही से हो रही हैं। हालांकि लोगों समझना चाहिए। दुर्घटना कभी और किसी के साथ घट सकती है। इसके लिए कानून को हाथ में लेना ठीक नहीं। ऐसी स्थिति में समझदारी से काम लेना चाहिए। सूत्रों के अनुसार दो लोगों की मौत हुई है । गिरजा राजभर (36), भुटाई (32) , दोनों जदपुरा के रहने वाले हैं । हालांकि प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here