दीवार से दबकर युवक की मौत

0
536

बक्सर खबर। शहर से सटे अहिरौली गांव में बुधवार को अप्रिय हादसा हो गया। रामप्रताप सिंह अपना घर बनाने के लिए नींव खोद रहा था। पड़ोसी की दीवार उसकी जमीन से लगी थी। दोपहर के वक्त वह अपने काम में इतना मशगूल था कि दीवार कब गिरी। उसे पता ही नहीं चला। उसके नीचे वह दब गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर किसी तरह उसे बाहर निकाला। तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में औद्योगिक थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना बुधवार की है। पुलिस ने स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है। पीडि़त परिवार को मदद मुहैया करायी जाए। क्योंकि परिवार के नौजवान सदस्य के चले जाने से उस पर मुसीबत टूट पड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here