रातभर ट्रैक पर पड़ा रहा शव, रेल प्रशासन को अगले दिन आया होश

0
902

बक्सर खबर। चौसा में रेलवे क्रासिंग से महज कुछ दूरी पर यात्री का शव पूरी रात ट्रैक पर पड़ा रहा। सूचना होने के बाद भी किसी ने उसे वहां से हटाया नहीं। घटना गुरुवार की है। लेकिन, शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक शव को हटाया नहीं गया। लोगों ने इसकी सूचना मीडिया को दी। बताया यहां का हाल क्या है। रात को ही गेट मैन को बताया गया था। गेट मैन ने चौसा के स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। लेकिन, सभी सुबह का इंतजार करते रहे। आठ बजे तक जब कोई नहीं पहुंचा।

मीडिया ने रेलवे प्रशासन और रेल पुलिस की करनी को उजागर करने के लिए फोन किया तो तुरंत ही कार्रवाई शुरू हुई। मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को सुबह नौ बजे वहां से हटवाया। उसके पास से मिले टीकट, आधार कार्ड व फोन से उसकी पहचान हुई। अफरोज, उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता निजामुद्दीन निवासी खगड़िया। वह जम्मू से पटना आ रहा था। रात को किसी ट्रेन से पटना जाने के दौरान गिर गया। सर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई। ऐसा देखने से प्रतीत हो रहा था। घटना स्थल चौसा पश्चिमी केबीन नंबर 73 सी से 100 पूरब दिशा में है। ऐसा अंकित करते हुए रेल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here