बेटी से मिलने जा रही वृद्ध महिला की रास्ते में मौत

0
820

बक्सर खबर। बगेन
पोखरहां बगेन मार्ग पर शनिवार की दोपहर एक महिला लू लगने से बेहोश हो गई। लोगों ने उसे किसी तरह पेड़ के नीचे लिटाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर बगेन पुलिस पहुंची तो वहां 70 वर्षीय महिला की लाश पड़ी थी। यह खबर इलाके में आग की तरह फैली। लू लगने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। उसकी मौत पोखरहां गांव के समीप हुई थी। इस गांव के लोग स्वाभाविक तौर पर उसे देखने पहुंचे।

add

इतने में एक व्यक्ति ने उसकी पहचान देवदासो कुंवर, पति स्व. रामजोगी ठाकुर, ग्राम रुपसागर थाना नावानगर के रुप में की। उसने बताया पोखरहां में उनकी बेटी की शादी है। तुरंत वहां सूचना दी गई। बेटी मीरा पति भरत ठाकुर के घर से लोग भागे-भागे पहुंचे। उन्होंने बताया शायद वह अपनी बेटी से मिलने पोखरहां आ रहीं होगी। तभी यह दुखद वाकया हो गया। वृद्ध होने के कारण लू के थपेड़ों ने उनकी जान ले ली। घटना की पुष्टि बगेन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here