दुश्मनी या गैंगवार, चौसा में युवक को मारी गोली

0
1593

बक्सर खबर। बाइक से अपने गांव लौट रहे युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल रंजन कुमार यादव(18) पुत्र मनोज यादव को पीठ मे दो गोलियां लगी है। उसे उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। यह घटना गुरुवार अपराह्न 3:30 बजे चौसा बक्सर मुख्य मार्ग पर भैया-बहन पुल के पास हुई।

मुफस्सिल के थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया रंजन कुमार सैयदराजा का निवासी हैं। यह जगह बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है। युवक का चरित्र संदिग्ध है। इसे गोली किसने और क्यों मारी यह  पता लगाया जा रहा है। घटना के पीछे आपसी रंजिश अथवा दुश्मनी भी हो सकती है। सूत्रों की माने तो गोली ऐसी जगह लगी है। जिससे युवक की जान को खतरा नहीं है। लेकिन फिलहाल कुछ भी कहा नहीं जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here