गहराता जा रहा है होमगार्ड के सिपाही की हत्या का राज

0
590

बक्सर खबर। 6 अक्टूबर की सुबह चक्की प्रखंड के बलिरामपुर और पांडेय डेरा के बीच युवक का शव मिला। दो घंटे बाद उसकी पहचान प्रदीप कुमार गोंड पुत्र गिरजा गोंड के रुप में हुई। जांच में पता चला कुछ दिनों पहले ही वह होमगार्ड के सिपाही का प्रशिक्षण लेकर लौटा है। उसके शरीर पर जो निशान मिले। वह बता रहे थे हत्या कर शव को फेंका गया है। लेकिन हत्या के दो दिन बाद भी कोई यह खुलकर बोलने को तैयार नहीं ऐसा किसने और क्यूं किया। पुलिस भी परेशान है क्योंकि उसके परिजन भी कुछ नहीं बात रहे। एक तरह से मामला उलझता जा रहा है।

पुलिस ने उसका काल डिटेल खंगाला तो यह पता चला उसने जिस नंबर पर रात दस बजे अंतिम बार फोन किया। वह भी उसी के नाम है। अर्थात उसने अपने पहचानपत्र पर दूसरा सिम ले रखा था। जो किसी और के पास था। पुलिस को शक है वह नंबर किसी लड़की के पास रहा होगा। जिसकी तलाश सरगर्मी के साथ की जा रही है। लेकिन, उस नंबर का फिलहाल लोकेशन नहीं मिल रहा। इस वजह से पुलिस परेशान है कि कहीं हत्या का कारण प्रेम प्रसंग तो नहीं है। ऐसी स्थिति में परिजन का कुछ न बोलना पुलिस को खल रहा है। बावजूद इसके जांच चल रही है। अब क्या सच्चाई खुलकर सामने आती है। इसका सभी को इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here