धरना-प्रदर्शन और आंगनबाड़ी के जाम से परेशान रहा शहर

0
173

बक्सर खबर। आज मंगलवार को शहर में अफरातफरी का माहौल रहा। कहीं सड़क जाम तो कहीं प्रदर्शन। इस वजह से आम जन जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। दोपहर में जब ज्योति चौक पर आंगनबाड़ी कर्मियों ने सड़क जाम किया तो चारो तरफ लंबा जाम लग गया। प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी की सेविकाओं ने कहा की हम पिछले एक माह से हड़ताल पर हैं। सरकार हमारी मांगों को अनदेखा कर रही है। हमें सरकारी सेवक घोषित किया जाए। अथवा फिलहाल हमें सम्मान जनक मानदेय प्रदान किया जाए।

देश के कई राज्यों में आंगनबाड़ी कर्मियों को राज्य सरकारें उचित राशि दे रही हैं। लेकिन, राज्य सरकार हमारे साथ छल कर रही है। केन्द्र सरकार ने पन्द्रह सौ रुपये बढ़ाए तो यहां तीन सौ रुपये हमे दिए गए। यह क्या मजाक है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती। विरोध चलता रहेगा। उनके विरोध के कारण घंटो ज्योति चौक जाम रहा। इस बीच सदर एसडीओ केके उपाध्याय पहुंचे तो उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाकर वहां से चलता किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here