दलसागर गोली कांड में उप मुखिया समेत दो नामजद

0
1401

बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के दलसागर गांव में रविवार की शाम गोलीबारी की घटना हुई। घायल गोलू चौबे पुत्र मनोज चौबे ने पुलिस को यह बयान दिया है कि मेरी हत्या करने की नियत से गोली चलाई गयी थी। वह तो संयोग रहा कि मैं बच गया। मैं दुकान की तरफ जा रहा था। तभी उप मुखिया नागेन्द्र तिवारी ने ललकारते हुए विक्की तिवारी से कहा मारो इसे। यह सुनते ही मैं वहां से भागा। लेकिन उन्होंने कई गोलियां चलाई। जिसमें से एक मेरे पैर में आ लगी। सूत्रों की माने तो पुलिस ने घटना की सत्यता जानने के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया था।

लेकिन, पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया। क्योंकि घटना के पीछे कहीं न कहीं दुर्भावना सामने खुलकर आ रही है। गांव वालों के अनुसार गोली एक दो चक्र नहीं दस से बाहर चक्र चली। अगर हत्या की नियत होती तो माजरा कुछ और होता। गोलीबारी का कारण पूछने पर पुलिस ने कहा हम सत्यता का पता लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने जैसे आरोप लगाने वाले लोग गुप्त रुप से ही सही सच्चाई बताने से परहेज कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो पूरा गांव इस मामले में खामोश हो तमाशा देख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here