दहेज के लिए कर दी गई एक और बेटी की हत्या

0
1561

बक्सर खबर। दहेज के लिए एक और बेटी कुर्बान कर दी गई। महज बाइस वर्ष की उम्र में ससुराल वालों ने नेहा की हत्या की और लाश को दरिया में फेक दिया। इसकी प्राथमिकी मंगलवार को चक्की प्रखंड के भरियार ओपी में दर्ज की गई है। नेहा के पिता श्रीराम यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उनके अनुसार सोमवार को उन्हें सूचना मिली। नेहा की हत्या कर दी गई है। वे उसके ससुराल लक्ष्मण डेरा पहुंचे। गांव में पूछताछ की तो पता चला दामाद गुड्डू यादव और उसके पिता भरत यादव आदि घर छोड़कर लापता हैं।

वे पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने उनको साथ लेकर आस-पास के इलाके में सभी गंगा घाटों पर गई। कहीं भी लाश का पता नहीं चला। अंतत: मंगलवार को उनकी शिकायत दर्ज कर ली गई। पीडि़त पक्ष के अनुसार वर्ष 2012 में नेहा की शादी भरत के साथ हुई थी। 2014 में गौना हुआ। वह भोजपुर जिला के ग्राम सोनवर्षा, ओपी करनामेपुर की निवासी थी। पिता ने प्राथमिकी में दो लाख रुपये नकद, एक बाइक के लिए हत्या का आरोप लगाया है। इसमें दामाद गुडडू यादव, ससुर भरत यादव, सास व चचेरे ससुर को अभियुक्त बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here