सिलेंडर में लगी आग से दो बच्चे समेत चार झुलसे

0
716

बक्सर खबर। खाना बनाने के दौरान रसोई गैस का सिलेंडर लीक करने लगा। झोपड़ी नुमा सेड में खाना बना रही महिला रोली देवी को यह पता नहीं था। इतने में सिलेंडर के उपर ही आग लग गई। वहां दो बच्चे खेल रहे थे। वे झुलसने लगे, मां सबकुछ भूल उन्हें बचाने में जुट गई। इस वजह से वह भी झुलस गई। जब उनकी चिख परिवार के पुरुष सदस्य रमेश कुमार (20) ने सूनी तो वह भी बचाने पहुंचा। उनको कपड़ो की आग बुझाने में वह भी झुलस गया।

लेकिन समय रहते उसने सभी को बचा लिया। इन चारों घायलों को उपचार के लिए फिलहाल सदर अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। यह घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के लोधास गांव में आज गुरुवार की सुबह हुई। चिकित्सकों के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं। बावजूद इसके जख्म गहरे हैं। तीन वर्षीय रीया और चार वर्षीय बलिराम का उपचार भी चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here