भीड़ देखती रही तमाशा, चोर को युवतियों ने चप्पल से पीटा

0
1241

बक्सर खबर। शहर के रामरेखा घाट और पुराना बस स्टैंड के पास गुरुवार की सुबह से ही भीड़ है। क्योंकि मुंडन संस्कार के लिए दूर-दूर से लोग आए हैं। इस भीड़ में लोगों के साथ चोर-उच्चके भी पहुंचे हैं। इसी भीड़ में दोपहर बाहर बजे के लगभग चौंका देखने वाला नजारा दिखा। एमपी हाई स्कूल के सामने एक महिला के गले से सोने की चेन किसी दूसरी महिला ने खींच ली। लूट चुकी महिला की निगाह उस पर पड़ गई। जिसने ऐसा किया था।

वह उसे रोकने बढ़ी तो चोर गिरोह की अन्य दो महिलाओं ने उसे ही धक्का देना चाहा। पहले तो उस महिला ने आस-पास मौजूद लोगों ने मदद की गुहार लगाई। चोर-चोर पर कोई मदद को आगे नहीं आया। पीडि़त महिला के साथ दो बेटियां भी थी। उन्होंने हिम्मत दिखाई और दौड़ कर उसे पकड़ लिया। पैर से चप्पल निकाला और पीटना शुरू किया। वहां खड़ी भीड़ यह नजारा देखती रही। मारपीट के दौरान चोर गिरोह की दूसरी महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया।

add

लेकिन युवतियों ने उसे तब तक नहीं बख्शा जब तक चेन बरामद नहीं हो गई। इस बीच वहां से महिला थाना की पुलिस टीम भी गुजरी लेकिन उनकी मदद को कोई सामने नहीं आया। पूछने पर युवतियों ने बताया हम लोग शहर के सोहनी पट्टी मुहल्ले के रहने वाले हैं। मां के साथ बाजार आए थे। तभी यह घटना हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने साथ नहीं दिया। अन्यथा इन चोरों को हम पुलिस के हवाले करते। आप भी देख सकते हैं घटना का सच :-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here