अपराधियों ने छीन ली युवक की बाइक, युवती से छेड़खानी

0
1390

बक्सर खबर। बक्सर से डुमरांव जा रहे युवक को दलसागर के पास युवकों ने लूट लिया। अपराधियों ने आज सोमवार की देर शाम एनएच 84 पर घटना को अंजाम दिया। हुआ कुछ यूं कि डुमरांव का एक युवक विकास कुमार यादव बाइक से अपने गांव जा रहा था। उसके साथ एक युवती भी थी। जो पटना में होने वाली जीविका की बैठक में शामिल होने के लिए कैमुर से बक्सर आई थी। उसे मंगलवार की सुबह पटना जाना था। यह दोनों दलसागर में होटल के पास खाने के लिए रुके। तभी कुछ युवकों ने युवती और युवक को घेर लिया। उनके साथ गलत व्यवहार करने लगे।

लड़के ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाना शुरू कर दिया। आस-पास के लोग जमा होने लगे तो अपराधी उसका मोबाइल फोन और बाइक छीन भाग खड़े हुए। इसकी सूचना कुछ लोगों ने नया भोजपुर पुलिस को दी। परेशान पुलिस अपने इलाके में गश्त लगाती दौड़ती रही। बाद में पता चला घटना दल सागर के पास हुई है। जो औद्योगिक इलाके में आता है। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाने की पुलिस वहां पहुंची। युवक की शिकायत सूनी और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार पीडि़त विकास कुमार यादव डुमरांव के वार्ड संख्या 7 का पार्षद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here