अपराधियों ने कर दी पिकअप चालक की हत्या, बीस दिन पहले हुआ था गौना

0
2915

बक्सर खबर। अपराधियों ने पिकअप चालक की हत्या कर दी। वाहन लेकर भाग निकले और उसका शव को आरा जिला के इलाके में फेक दिया। चालक तेजन का शव आज शुक्रवार को शाहपुर थाना के दामोदरपुर सड़क मार्ग के किनारे मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को बरामद किया। वहीं दूसरी तरफ वाहन में जीपीएस लगा होने के कारण उसे भी बरामद कर लिया गया। लेकिन, वाहन लूटने वालों ने जिस तेजन राम (23) की हत्या की। उसका पूरा परिवार बिलख रहा है। बीस दिन पहले ही उसका गौना हुआ था। पत्नी कश्मीरा ने जब यह खबर सुनी तब से बेहोश है। वाहन मालिक दीपक यादव की सक्रियता से पूरे मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कुछ लोग आए और गाड़ी शाहपुर के सुहिया के लिए किराए पर लिया। रास्ते में ही गला दबाकर उसकी हत्या की और शव को सड़क किनारे फेक वाहन ले भागे। मैंने रात में वाहन को लोकेशन चेक किया तो शक हुआ। तुरंत गाड़ी का पीछा शुरू किया। तब पूरा मामला खुलकर सामने आया। गाड़ी का पीछा होते देख अपराधी उसे छोड़ भागे।

बेवा हो गई कश्मीरा, परिवार में मातम
बक्सर खबर। तेजन राम ब्रह्मपुर थाना के लालनजी के डेरा गांव निवासी शिवरतन राम का पुत्र था। तीन भाईयों में माझिल था। बड़ा भाई मजदूरी करता है। छोटा भाई पढ़ता है। उसकी शादी चौगाई प्रखंड के गोविंदपुर गांव निवासी सिद्धी राम की पुत्री कश्मीरा के साथ हुई थी। 15 मार्च को ही गौना हुआ था। वह मेहनती युवक था। गाड़ी चलाकर परिवार के लिए खुशियां बटोर रहा था। लेकिन, हत्यारे बनकर आए अपराधियों की मंशा वह भाप नहीं सका। आज उसकी मौत पर पूरा गांव शोक मना रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here