शवदाह से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत आधा दर्जन घायल

0
1150

बक्सर खबर। शवदाह कर लौट रहे लोगों से भरा ट्रैक्टर गुरुवार की शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूत्रों ने बताया राजपुर थाना के नावा गांव के लोग चौसा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच राजपुर-चौसा मार्ग पर कुसुरुपा गांव से कुछ आगे मसढिय़ां गांव के सामने ट्रैक्टर चाट में पलट गया। उस वक्त शाम के साढ़े पांच बजे रहे थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को ट्रैक्टर पर लादकर राजपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचने पर संतोष राजभर उर्फ सुखी की मौत हो गयी।

वहीं अन्य घायलों में तारकेश्वर, काशी राय, बाला राजभर समेत नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार चालक भी गंभीर रुप से घायल है। संयोग से ट्रैक्टर का चक्का फट गया। इस वजह से ट्राली समेत वह चाट में जा पलटा। राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से इन लोगों का गांव नजदीक है। इस लिए उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। सभी घायलों का उपचार प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here