पानी, बिजली व खाद के लिए तरस रहे किसान : कांग्रेस

0
65

बक्सर खबर। दूसरे का पेट भरने वाले किसान सरकार की गलत नीति के कारण आज तबाह है। उसे मूलभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं है। बिजली, पानी, खाद और बीज के लिए वे परेशान हैं। उन्हें कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा। इस वजह से किसान भूख से मर रहे हैं। यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथा हर्षवद्र्धन ने अपने संबोधन में कहीं। पार्टी द्वारा सोमवार को कवलदह पोखर में धरना दिया गया।

राज्यव्यापी धरने में प्रदेश द्वारा नियुक्त प्रभारी प्रो. विकास कृष्ण ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी पार्टी भूमिहीन किसानों की लड़ाई लड़ेगी। भविष्य में इसके लिए कार्यक्रम बनेगा। कार्यक्रम के सह प्रभारी अनिल तिवारी ने कहा कि एक टॉल फ्री नंबर पार्टी ने जारी किया है। जिस पर किसान अपनी समस्याएं बताएं। हमारी पार्टी उनकी समस्या लेकर संघर्ष करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं संचालन उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष रहे रामप्रवेश तिवारी, अनिरूद्ध पांडेय, प्रो. बलिराज ठाकुर, कमलेश सिंह, कामेश्वर पांडेय, उमाशंकर पांडेय, राहुल आनंद, सत्येन्द्र ओझा, साधना पांडेय महिला अध्यक्ष, दशरथ विद्यार्थी, राजऋषि राय, बुच्चा उपाध्याय, राजा रमण पांडेय, वीरेन्द्र राम, करुणानिधि दुबे, अंशु तिवारी, रमेश राम, संजय यादव, चंदा देवी, प्रतिमा चौबे, कंचन देवी, संजय पांडेय, नन्द किशोर लाल, आशीष तिवारी, मंटू पांडेय, श्रीमन राय, राजीव रंजन पांडेय, गंगा विशुन राम, अनुराग, गुप्तेश्वर चौबे, सुमन पांडेय, विद्यासागर ओझा, सुभाष चौहान, जमाल अली, निशांत कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here