पटाखा बम फटने से दो मासूम घायल

0
1140

बक्सर खबर। नया भोजपुर गांव में शुक्रवार को पटाखा बम फटने से दो मासूम घायल हो गए। संजय गिरी के चार वर्षीय पुत्र अमन गिरी के हाथ की दो उंगलियां उड़ गई। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में दाखिल किया गया है। तीन वर्ष का अंकुश जो बड़े भाई के पीछे-पीछे घूमा करता है। उसके शरीर पर बारूद के छींटे लगे हैं। सर में भी गहरी चोट आई है। परिजन उन्हें उपचार के लिए डा. सुमित सौरभ के पास ले गए। उनके अनुसार बच्चा खतरे से बाहर है।

जिस बच्चे को रेफर किया गया है। उसके हाथ की दो उंगलियां उड़ गई हैं। वहीं पीडि़त परिवार के लोगों ने कहा हमारी किसी से कोई शिकायत नहीं। पास में मुन्ना अंसारी का घर है। वे पटाखा बनाते हैं। बच्चे शायद वहीं से कोई बम ले आए होंगे। जिस वजह से ऐसी दुर्घटना हुई। नया भोजपुर पुलिस का कहना है इस तरह की शिकायत हमें नहीं मिली है। लेकिन, प्रशासन को इस तरह के हादसों पर गौर फरमाना होगा। क्योंकि पिछले वर्ष भी पटाखा बम फटने से एक की मौत नया भोजपुर में हुई थी। अगर गैर लाइसेंसी रूप से इस तरह का कारोबार होता है तो उस पर रोक लगनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here