‌‌भाकपा माले ने मनाया विरोध दिवस, राजनीति को रखें धर्म से दूर

1
183

बक्सर खबर। राजनीति को धर्म से दूर रखें। इस बात को लेकर राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को भाकपा माले ने प्रदर्शन किया। चौगाई प्रखंड के मुरार गांव में पार्टी से जुड़े लोगों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। अपने विरोध के दौरान उन्होंने कहा, सरकार को धार्मिक आयोजनों से दूर रखें। संविधान के धर्मनिरपेक्ष स्वरुप का उल्लंघन न करें। पार्टी के प्रखंड सचिव विरेन्द्र सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

यूपी का पूरा प्रशासन उसमें शामिल हुआ। यह तो सरकारी आयोजन हो गया। भारत एक धर्म निरपेक्ष गणराज्य है। यहां सभी धर्मों का आदर होता है। इस लिए सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए। संघ के इशारे पर मोदी धर्म की राजनीति कर रहे हैं। हम इसका विरोध करते हैं। इस कार्यक्रम में सत्यनारायण पासवान, भदेश्वर साह, विरेन्द्र महतो, जगदीश प्रसाद, राकेश राम, मुन्ना राम, अरूण महतो, सरोज पासवान आदि शामिल हुए।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here