न्यायालय में रहेगा नो वर्क

0
695

बक्सर खबर। सोमवार को व्यवहार न्यायालय में नो वर्क रहेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धेश्वर उपाध्याय का आज रविवार को उनके आवास पर निधन हो गया। सोमवार को जब न्यायालय खुलेगा। अधिवक्ता अपने दिवंगत साथी के सम्मान में शोक व्यक्त करेंगे। पूर्व परंपरा के अनुसार फिर नो वर्क की घोषणा कर दी जाएगी। यह जानकारी न्यायिक सूत्रों से प्राप्त हुई। स्व. उपाध्याय को जानने वाले लोगों ने बताया वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य थे। लंबे समय तक उन्होंने जिला संघचालक का दायित्व निभाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here